सोमवार, 22 दिसंबर 2014

और कितने टुकड़े :विक्रम सिंह






                                               विक्रम सिंह  1 जनवरी 1981

 
      जमशेदपुर झारखण्ड में जन्में , समकालीन रचनाकारों में तेजी से अपनी पहचान बनाते जा रहे पेशे से मैकेनिक इंजीनियर  युवा लेखक विक्रम सिंह की कहानियां राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं यथा - समरलोक , सम्बोधन ,किस्सा , अलाव , देबन्धु , प्रभात खबर , जनपथ , सर्वनाम , वर्तमान साहित्य , परिकथा , आधरशिला , साहित्य परिक्रमा , जाहन्वी , परिंदे इत्यादि पत्र-पत्रिकाओ में प्रकाशि हो चुकी हैं।यहां पहली बार किसी ब्लाग में इनकी  लम्बी  कहानी- और कितने टुकड़े प्रकाशित।

पुस्तक - वारिस ;कहानी संग्रह-2013
सम्प्रति- मुंजाल शोवा लि.कम्पनी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत




कहानी
और कितने टुकड़े


एक ओंकार सतनाम करता पुरख अकाल मूरत निरभउ निरवर अजूनी सैभ............गुरूनानक देव जी
प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी हुई तो मात्र चार पॉच लोग ही गाड़ी से उतरे। सरदार कुलवंत सिंह ने गाड़ी से उतर दायें बायें देखा प्लेटफार्म में कुछ ही लोग इधर उधर घूम रहे थे। उसने देखा प्लेट फार्म पर भरे मिट्टी के बोरो के पीछे जवान स्टैनगन लिए तैनात थे। कुछ जवान कंधो में स्टैनगन लिए गोता लगा रहे थे। लोगों से ज्यादा उसे जवान ही नजर आ रहे थे। उसे लगा जैसे वह प्लेटफार्म में ना हो कर बार्डर में आ गया हो। सरदार कुलवंत सिंह ने गहरी सांस ली और अपनी पेंट को कमर से उपर पेट तक खींच लिया। फिर अपने दोनों हाथों से पगड़ी ठीक की और सीक से दाढ़ी को संवारा और बैग उठा चल दिया। जैसे ही प्लेटफार्म के दरवाजे के पास पहुंचा कि एक जवान ने कहा,’’जी अपनी अटैची खोल के एक बार दिखा दियो जी।’’
सरदार कुलवंत सिंह ने तुरन्त अपनी अटैची नीचे रख अटैची को खोल कर जवान के सामने रख दिया। जवान ने अटैची के अंदर रखे कपड़े को उठा-उठा कर अटैची के नीचे के तह को देखा और कहा,’’सिर्फ कपड़े ही हगे ना?’’; सिर्फ कपड़े ही है ना?’’
’’हान जी’’


    एक बार फिर जवान ने कपड़े उठा कर देखा बस तीन सैट कपड़े ,एक हल्की चादर,एक तौलिया के सिवा कुछ नहीं था। एक टिफिन बॉक्स था। घर से चलने के पहले कुलवंत की पत्नी ने रास्ते के लिए रोटी और भरोवा करेले दिये थे। जवान ने टिफिन बाक्स खोल कर दिखाने के लिए कहा,जैसे ही टिफिन बॉक्स खोला तो उसमें से सडी सी बदबू आ निकली।’’
जवान ने कहा,’’ बंद कर ले टिफिन पता नहीं कब से यूं ही रखा है। धोया तक नहीं।’’
जवान ने उन्हें जाने दिया।
कुलवंत सिंह प्लेट फार्म से बाहर आकर बस स्टेशन की तरफ चल दिया। प्लेटफार्म के बाहर भी कई जवान चक्कर लगा रहे थे।
कुलवंत सिंह बस स्टॉप पर आ बस में बैठ गया। करीब आधे घंटे बाद बस में सवारी भर गई।
बस जैसे ही स्टार्ट हुई कि कंडक्टर ने चिल्ला कर कहा,’’जीना को छुटठे पैसे आ। ओ बैठे रवे ते जीना को छुटठे पैसे नहीं आ वह बास चो होडे उतर जावे।’’ ;’’जिनके पास खुले पैसे हैं  वह बैठे रहें जिनके पास नहीं है वह उतर जाये।’’
कुलवंत ने पास बैठे नौजवान से पूछा,’’ दस दा छुटठा होउंगा।’’; ’’दस का खुला होगा।’’
’’वैखदा वा जे मिलगे ते ठीक आ।’;’देखता हूं जो मिल गये तो ठीक है।’’
उसने अपने पेंट के पाकैट से मनी बैग निकाला और उसमें से दो पॉच-पॉच के नोट निकाल कर दे दिये।
कुलवंत को खुले पैसे मिलते ही जान में जान आ गई।
बस चल पड़ी कुलवंत खुश हो गया। कुलवंत ने उस नौजवान लड़के से पूछा,’’केडा पेंड पेनदा पुत्तर?’’ ;’’बेटा कौन सा गॉव पड़ता है।’’
’’सुन्दरपुर’’
’’मैं वी ताडे लागे दे पेंड मेते जान दया वा।’’;’’मैं भी तुम्हारे पास के गॉव जा रहा हूं।’’
’’अच्छा जी’’
’’पुत्तर की करन दया वा तू।’’ ;’’बेटा तुम क्या करते हो।’’
’’बस अभी अभी बारहवीं की परीक्षा दी है। आगे की पढाई दिल्ली जा कर करूंगा।’’
’’क्यों पंजाब नहीं अच्छा लगता।’’
’’नहीं पापा कहते हैं पंजाब अभी सैफ नहीं है।’’
कुलवंत ने गहरी सॉस ली। खिड़की का शीशा जरा सा और खोल दिया। बस खेतों खलियानो बालियों के बीच के पक्की सड़क से चलता जा रहा था। सड़क पर कई जगह मिट्टी के बोरो के पीछे जवान स्टैनगन लिए तैनात थे।
अचानक से जंगल के बीच से गुजरते समय बस रूक गई। बस में बैठे कुछ लोगों ने कहा,बस क्यों रूक गई।’’
कन्डक्टर ने कहा,’’चुप करो वे।’’


     बस में एक युवा चढा। छह फुट लम्बा कद , दुबला पतला देह उसने सफेद पंजाबी कुर्ता पजामा पहन रखा था। चेहरा दाढ़ी से भरा हुआ था। उसकी दाढ़ी बिखरी  हुई थी। सिर पर नीला पटका बांध रखा था। कधे में एक स्टैटगन टांग रखी थी। बस में बैठे सभी यात्री को बड़े तेवर से कहा,’’जिने नौजवान बास ते बैठे आ वह बस चौ उतर जावे।’’; जितने भी नौजवान बस में बैठे  हैं वह बस से उतर जाये।
   सभी बस में बैठे लोगों के डर से पसीने छूटने लगे। सभी नौजवान लड़के एक एक कर बस से उतरने लगे। कुलवंत के पास बैठा लड़का भी अपनी सीट से उठ कर ख़ड़ा हो गया। कुलवंत ने उसका हाथ पकड कहा,’’बैठ जा पुत्तर कुछ नहीं हुनदा’’ ’’बैठा रह बेटा कुछ नहीं होगा।
’’नहीं अगर में बस से नहीं उतरा तो उनको मेरे उपर शक हो जायेगा मैं बे वजाह मारा जाउंगा।’’ इतना कह वह आगे बढ़ गया।


     सारे नौजवान लड़के बस से उतर गये। वह युवा आतंकवादी बस में दोबारा चढ़ा और बस के चारो तरफ अपनी नजर घुमाकर उतर गया। कुलवंत को अपने नौजवान बेटे की याद आ गई। वह भी कुलवंत के साथ गॉव आना चाह रहा था। ’’पापा मैं भी आप के साथ गॉव चलता हूं।’’
कुलवंत की पत्नी ने कहा,’’ नहीं बेटा अभी तुम्हारा जाना वहॉ ठीक नहीं होगा।’’
’’अगर मेरा जाना ठीक नहीं तां क्या पापा का जाना ठीक रहेगा।’’
’’मैं तो तुम्हारे पापा से भी कह रही हूं। मत जाईये। नौकरी के बहुत अवसर आयेगे।’  
’’मौके बार बार नहीं आते। बस मैं काम करवा कर जल्द लौट आउंगा
’’ठीक है आप अकेले ही जाइये। बेटे को मत लेकर जाइये।’’
फिर कुलवंत ने बेटे को समझा दिया था।


    बस के नीचे छह-सात आतंकवादी बंदूको से लेस खड़े थे। वह एक एक कर लड़कों का चेहरा देखते उन्हें बस में चढ़ने का इशारा कर देते। जैसे ही वह लड़के को बैठने का इशारा करता। लड़का हड़बड़ा कर बस में चढ़ कर बैठ जाता था।
   आखिर कार कुलवंत के सामने बैठा लड़का भी चढ गया। उसे देखते ही कुलवंत के चेहरे में रौनक आ गई। उसे ऐसा लगा जैसा उसका अपना बेटा बिछड़कर चला गया था।
बस फिर से चल पड़ी। कुलवंत ने पूछा,’’वह क्या चाह रहे थे।’’
’’चाहत तो बहुत बडी है। उन्हें अपना खालिस्तान चाहिये। मगर फिलहाल वह किसी की तलाश में थे।’’
कुलवंत सिंह ने गहरी सॉस ली। और खिड़की के बाहर देखने लगा। उसने खिड़की का शीशा  थोड़ा और सरका दिया। खेतों,मैदान,मजदूर सब कुलवंत की नजरों के सामने से पीछे भागते जा रहे थे। कब ऑख लग गई पता ही नहीं चला।
अचानक एक जगह बस रूक गई। एक पुलिस का सिपाही कंधें में स्टैनगन टांगे हुए बस में चढ गया। वह तमाम बस के खाने में रखे बेग अटैची को सरका सरका कर देखने लगा। फिर उसने सीट के नीचे देखना शुरू कर दिया। जैसे ही कुलवंत के सामने वाली सीट के नीचे देखने के लिए कुलवंत के पैर को थोड़ा हिलाया कि उसकी नीद खुल गई। उसने झट अपना पैर उपर उठा लिया। सिपाही वहॉ से आगे चला गया। अपनी पड़ताल कर बस से नीचे उतर गया।
    बस चल पड़ी। कुलवंत ने कहा,’’अब ये क्या ढूढने आया था।’’
ना जाने कितनी जगह इसी तरह नाका बंदी होती है। हमारे बैग थैलों की चैकिंग होती है। हर बार मुझे ऐसा महसूस होता है आखिर अपने राज्य में किसी आतंकवादी से कम नहीं हूं। जहॉ हर मो़ड पर हमे सफाई देने के बाद ही जाने दिया जाता है।’’


       ’’कोई नहीं पुत्तर चंगा वक्त वी आउंगा। कभी मैं भी अपना पंजाब अपना गॉव छोड़ कर गया था। मगर तब ऐसा पंजाब नहीं था। जो आज देख रहा हूं। सोचते सोचते कुलवंत यादों  के भॅवर में गोते लगाता बहुत पीछे चला जाता है..... वह ऐसे दिन थे जब गॉव मे चारो तरफ हरियाली फैली रहती थी। सभी मित्रो ने आठवीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उन दिनों आठवीं बोर्ड की परीक्षा होती थी। वह सभी सुबह उठ कर दौड़ लगाया करते। डन्ड बैठक पेला करते थे। सबके रीर गटीले हुआ करते थे। घी की रोटी की चूरी तथा गिलास भर दूध पीया करते थे। सब बस सिक्ख रेजिमेंट में भर्ती होना चाहते थे। दे की सेवा करना चाहते थे। 

     फिर खेतों में जी तो़ड़ मेहनत किया करते थे। वही घर से लस्सी तैयार हो आ जाती थी। फिर सभी दोस्तो के साथ पानी के बम्मी में नहाया करते थे। नहाते वक्त खूब हुड़दंग मचाया करते थे।
कभी किसी की शादी व्याह आ जाती तो रात भर ढोल के साथ भंगडा किया करते थे। पूरा का पूरा गॉव नाचा करता था।
अचानक बस रूक गई। बस का कन्डक्टर ने आवाज लगाई। ’’मेते पेंड वाले उतर जान।’’
कुलवंत को अचानक से हो आया,हॉजीं बस रोक लो।
कन्डक्टर ने कुलवंत से कहा,’’पेले सूता ही।’’
बस रूक लो जी,कन्डैक्टर ने बस वाले से कहा
शाम के अभी छह बज रहे थे। मगर सड़क के पास कोई नजर नहीं आया ना ही कोई रिक्शा वाला ही नजर आया। तो वह पैदल ही खेतों के पगडन्डी वाली राह पकड़ ली।
गॉव पहुंचते -पहुंचते हल्का अधेरा और ब़ड़ गया। गॉव में जैसे सनाटा फैला हो। अपने भईया के घर के पास पहुंच कर उसने दरवाजे की कुंडी खड़खड़ाई। अंदर से आवाज आई,’’ हॉ कौन आ।’’
’’पाजी मैं कुलवंत।’’
फट से दरवाजा खुल गया। अरे कुलवंत तू। अचानक ही आ गये। घर में सब खैरियत है।’’उसने दोबारा दरवाजा जल्द बंद कर दिया।
’’हॉ सब ठीक है।’’
’’गॉव में अंधेरा होते होत ही सभी अपने घरो में चले जाते हैं । कोई पुलिस वाला तो रास्ते में नहीं रोका तुम्हें’’
’’नहीं मैं खेतों के बीचो बीच आया हूं ।’’
’’यहॉ तो दिन के उजाले में भी लोग सुरक्षित नहीं है और तुम रात को अकेले चले आ रहे हो।’’
’’क्या करता कोई तांगे वाला दिखा ही नहीं।
’’खैर कैसे आना हुआ?’’
’’क्या है हमारी कम्पनी ने एक बहाली निकाली है जो सिर्फ एस.सी एस.टी वालों के लिए है। मेरी अधिकारी से बात हो गई बस कागज की जरूरत है।’’
’’सरपंच के बेटे का तो कल व्याह है। व्याह के बाद बात करेंगे’’
’’मगर गॉव में तो ऐसा लग रहा जैसे मातम है। कोई ढोल बाजा कुछ नहीं बज रहा है।’’
’’बस गॉवो में व्याह ऐसे ही होते हैं । अब तो ना ही कोई किसी से ज्यादा दोस्ती ही रखता है। एक दूसरे से लोग डरते हैं   ’’
’’अपनो से कैसा डर मैं समझा नहीं।’’
’’वह मुस्कुराया और बोला,’’मैं तुमसे बात कर रहा हूं। क्या पता तुम मेरे पीछे आतंकवादी से मिले हो।’’
’’ये कैसी बाते कर रहे हो भईया।’’
’’हॉ यही सच है। तुम्हें पता है। मेरे जोड़ीदार बलवंत के लड़के हरदीप के साथ क्या हुआ बस इतनी सी गलती थी। कि उसने जिस लड़के से दोस्ती रखी थी। वह आतंकवादियो से जा कर मिल गया था। एक रात पता नहीं वह हरदीप के घर ठहर के चला गया था। शायद उस दिन उसे पुलिस ढूंढ रही थी। और जब पुलिस को वह नहीं मिला तो बलवंत के लड़के के पीछे पड़ गये। वह तो शुक्र था कि हरदीप के मामा अमेरीका में थे। तो वह अमेरीका चला गया। फिर उसके बाद कभी दोबारा गॉव नहीं आया। अपना दे ही उसके लिए पराया हो गया।
’’हमारे गॉव के नौजवान भी खालिस्तान चाहते हैं।’’
’’नहीं,बस बेरोजगार और गरीब लोगों के दिमाग में मजहब के पाठ पढ़ा उन्हें अपने में शामिल कर लिया गया है।’’
नहीं, ऐसा नहीं है। गरीबी और भूख का कोई मजहब नहीं होता। मजहब और  ईश्वर इनके लिए कोई मायने नहीं रखता गरीब की गरीबी और भूखे की भूख जो मिटा दे वही उनके लिए  ईश्वर है खुदा है। इस वक्त तो हर गरीब को यह आतंकवादी ग्रुप उनके लिए भगवान लग रहा है।’’
’’खैर, तुम नहा लो। भोजन कर लो।’’


       कुलवंत ने सब परिवार के साथ भोजन खाया। भोजन के बाद कुलवंत का मन तो खुली छत पर सोने का था। मगर वह जानते थे अब किसी की भी खुली छत ही रह गई है। कमरे में सोये वह अतीत में खो गये। जब वह बारहवीं में पढता था। उसकी प्रेमिका लाजो से रात में छुप-छुप कर मिला करता था। वह रात को छत में सो जाया करता था। फिर छत से चोरी छिपे उसके छत में चला जाया करता था। लाजो भी छत में आ जाया करती थी। दिन होने के पहले मिल कर आ जाया करता था। रात को बेहिचक वह मिल के आ जाया करता था किसी को कोई डर नहीं होता था। लेकिन चोर की चोरी तो एक दिन पकड़ी ही जाती है। चोरी पकड़ी जाने के बाद लाजो का जल्द से जल्द व्याह कर दिया गया था। क्योंकि लाजो ने उसे इतना कह व्याह रचा लिया था तुम्हें मुझसे भी खूबसूरत और अच्छी लड़की मिल जाऐगी। क्योंकि लाजो जानती थी। हम दोनों ने मॉ-बाप के खिलाफ अगर व्याह किया तो एक दूसरे पर तलवारे चलनी शुरू हो जाएगी। लाजो कभी नहीं चाहती थी कि प्यार पाने के लिए किसी और की बली चढ़ा दी जाये। कुलवंत के घर में भी इस बात को लेकर खूब हल्ला मचा कुलवंत के बापू अर्थात पिता जी ने अपने बड़े लड़के गुरदयाल को फोन कर सारी बात बता यह कहा कि इसे अपने पास ही बुला ले नहीं तो यह गॉव में बिगड़ जाएगा। उस वक्त कुलवंत बारहवीं कर चुका था। वह ऐसा वक्त था। जब गॉव में बिजली नहीं होती थी। कुलवंत रात में ढिबरी जला कर पढ़ता था। देर रात तक पढ़ता ही रहता था। मॉ उसे कहती ,’’बेटा ढिबरी बंद कर दे नहीं तो तेल खत्म हो जाऐगा। तू दिन में पढ़ लिया कर बेटा।’’उसे इस वजह से दिन में ही पढ़ना पड़ता था। उस पर उसे खेत में भी काम करना पड़ता था। इसलिए कुलंत के बापू को लगा कही कुलवंत लड़कियो के चक्कर में बर्बाद ना हो जाए। उसे बडे लड़के के पास भेज दिया था। अब तो ना ही बापू रहे ना ही गुरदयाल ही थे। 

     हॉ तो गुरदयाल बर्नपुर इस.कामें काम करता था। उसने कुलवंत को पास ही आई.टी.आई स्कूल में दाखिल करवा दिया था। कुलवंत ने सोचा था आई.टी.आई की पढाई कर वह दोबारा पंजाब चला जाऐगा। मगर सोचा हुआ कभी नहीं होता है। आई.टी.आई के बाद गुरदयाल ने उसका नाम रोजगार एक्सचेंज में लिखवा दिया था। आईटी के बाद कुलवंत को दो गाय खरीद दी थी। क्योंकि गुरदयाल का मानना था कि  ईश्वर मेहनत करने वालों को ही अच्छे मुकाम पर पहुंचाता है। कुलवंत सिंह सुबह उठकर गायो का सानी-पानी करता था। फिर गाय को दू कर, टिफिन में दूध ले बाजार में बेचने निकल जाता था। मगर कुलंवत को दिल से कभी यह काम पसंद नहीं था। अर्थात उसे इस काम में मन नहीं लगता था। वह अच्छी नौकरी के प्रयास में लगा रहता था। उसने अपना नाम इमप्लायमेंट एक्सचेंजमें लिखवा रखा ही था। एक बार हैगट की बहाली निकली इमप्लायमेंट एक्सचेंजकी ओर से इन्टरव्यु का कॉल लेटर आ गया। 

     इन्टरव्यू में जाने से पहले बड़े भाई गुरदयाल ने उसे अच्छी तरह समझाया साहब जो पूछे सही सही जबाब देना। साहब के सामने थोड़ा नरमी से अपनी गरीबी का रोना रोया। दया आ गई तो नौकरी दे देगा’’
इन्टरव्यु में साहब ने कुछ ही सवाल पूछे थे। यह बात कुलवंत ने कई बार हंसते हुए अपने बेटो को भी बताई थी। साहब ने पूछा,’’ तुमने आई.टी.आई कहा से की है।
’’जी बर्नपूर से।’’
’’कौन से टेड से की है।’’
’’फिटर टेड से की है।’’  
’’घर पर कौन-कौन हैं ’’
’’साहब घर में मैं और दो बहनें हैं । जिनका पालन-पोषण मैं ही करता हूं ’’
’’क्या करते हो’’?
’’साहब दो गायें पाल रखी हैं’’
’’कितना दूध देती हैं?’’
’’जी यही कोई चालीस पचास के आस-पास हो जाता है।’’
’’पानी मिला देते होंगे?’’
’’कुलंवत सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा,’’साहब थोड़ा बहुत करना ही पड़ता है।’’
इस बात पर साहब हंसे कुलंवत  हॅस पड़ा। साहब ने पूछा, मान लो चलती हुई मशीन बंद हो जाये। उसमे पानी तेल डालना पड़े तो डाल लोगे ना।’’’
’’साहब मैं ठहरा फिटर आदमी हम नहीं काम करेंगे तो कौन करेगा।’’
बस फिर क्या था? तीन महीनों तक बाकी के कागज पतरों के काम के बाद ज्वाइनिन्ग लैटर आ गया।


  फिर नौकरी में ऐसा मन लगा की पंजाब वापस आ ही नहीं पाया। बंगाल में ही रह गया।
सुबह काफी हो हल्ला मचने लगा था। डगर की भी चिल्लाने की आवाज आने लगी थी। कुलवंत की नींद खुल गई। तकिये के पास रखी अपनी घड़ी देखी सुबह के सात बज गये थे। चूकि गॉव के घरो में उन दिनों शौचालय नहीं होता था। सभी घरो के बाहर खेतों में जाया करते थे। सो कुलंवत भी बोतल में पानी ले कर एक नीम की तिला दॉतो में रगडते हुए खेतों की तरफ निकल पडे़।


     खेतों की तरफ जाते वक्त उसको गॉव के कई लोग मिलते गये। गॉव और खेतों के बीच एक रेल पटरी थी । कुलवंत पटरियो के बीच चलने लगा थां तभी खेतों में काम करते एक ख्स ने कुलवंत को जोर से आवाज दी।’’ओय कुलवंत’’ कुलवंत ने उसे देखा वह पहचान नहीं पा रहा था। वह दौड़ता हुआ पास आ गया। उसने पास आ कुलवंत से कहा,’’वह पैन दे टके। सालया पेहचानाया नहीं।’’। वह सरदार ही क्या जो गाली देकर और जपी डालकर ना मिले। कुलंवत ने भी कहा,ओय पैन चौद सुखबीर ये भेप किदा बदल लिया।’’ दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। कुलवंत ने कहा,’’यार तुमने तो अपना हुलिया ही बदल दिया। तुम तो पूरे सिख बन गये।’’ सुखबीर कुलवंत का लगोटिया यार था। पहले सुखबीर मुना सरदार हुआ करता था। किसी फिल्मी हीरो सा दिखता था। सुखबीर भी कुलवंत की कम्पनी मे नौकरी करता था। वह नौकरी भी कुलवंत ने ही लगाई थी। जब कुलवंत की नई नई नौकरी हुई थी। तो कुलवंत ने अपने कई जोड़ीदार को नौकरी पर लगाया था। दरअसल कुलवंत चाहता था। उसका पंजाब आर्थात गॉव दूर है। पर साथी पास आ जायेगे। तो समझो अपना गॉव वही बस गया और अपना भी मन लगा रहेगा। मगर ऐसा हो नहीं सका। सुखबीर ने एक दिन कह दिया ,यार मेरा जी नहीं लग रहा है। दूसरे के यहा काम करने से अच्छा है। अपने खेत में ही मेहनत कर कमा लुंगा। उसने कुलवंत से भी गॉव वापस चलने के लिए कहा था। मगर कुलवंत का वही मन लग गया था। सुखबीर वापस चला आया था। उसी तरह बाकी जोड़ीदार भी वापस आ गये। कुलवंत ने कहा,’’अच्छा है सिख में भी अच्छे लग रहे हो।’’  
’’अब अच्छा लगूं या बुरा के ना रखता तो पंजाब मे रहने कौन देगा। कहीं हिन्दु समझ मार डाला गया तो और अच्छा भी है पंजाब की रौनक तो सरदारो से ही होती है।’’
’’पक्के खालसा बन गये हो तुम।’’
’’ऐसा ही कुछ समझो’’
’’तुम भी खालिस्तान चाहते हो।’’
’’नहीं,अचीबिंग जसटिस,होमेन राईटस एनड डिगनीटी ऑफ पंजाब एनड सिखस।’’
’’हिन्दुओं को मार कर और लोगों को डरा कर हम कभी अपनी महानता हासिल नहीं कर सकते है।’’
’’कोई सिख हिन्दुओं को नहीं मार रहा उन्हें तो समझाया जा रहा है। कि वह यह राज्य छोड़ कर चले जाये। मगर जाने की वजाये और इधर ही आ रहे हैं । बस जब लोग नहीं मान रहे तो बंदूक उठाना पड़ रहा है।’’
’’करीब 40 प्रतित सिख दे के कोने-कोने में बसे हुए हैं । दे के कई गरीब इलाको से रोजी रोटी के लिए यहॉ पंजाब आते हैं । इसलिए हम अपनी महानता इनसे अलग होकर नहीं दिखा सकते।’’
’’देखो मुस्लिम ने अपना पाकिस्तान लिया अगर हम सब सिख अपना खालिस्तान मांग रहे हैं । तो बुरा क्या है।’’
’’1947 में बंटवारे में आधा पंजाब पाकिस्तान चला गया। कुछ कश्मीर में चला गया। अब क्या अलग होगा।’’
’’ऐसा वक्त आयेगा जब राज्य राज्य से अलग होगा। तुम दे अलग होने की बात कर रहे हो।’’
कुलवंत को प्रेर जोर का आ गया था। उसने कहा, सुखबीर तुमसे मैं बाद में बात करूगा।
’’ठीक है आज शाम का खाना मेरे घर खाना।’’
कुलवंत अच्छा कह भागता हुआ खेतों के बीच घुस गया। खेतों के बीच से फूड़ोच से फाइरिंग की आवाज आई।
घर के ऑगन में कुलवंत के बडे भाई साहब सत्ता सिंह मंजी चारपाई में बैठ कर शीशे में देख पगड़ी बांध रहे थे। कुलंवत के वापस आते ही सत्ता सिंह ने कहा,’’कुलवंत जल्दी तैयार हो जा सरपंच के बेटे के व्याह में चलते हैं । सरपंच जी को वहीं बधाई दे देना साथ ही साथ काम की भी बात कर लेंगें।’’
सरपंच के घर के बाहर ढोल बाजे के बीच लडके नाच रहे थे। लड़कियॉ गिदा पा रही थी। 

      सरपंच जी के पास पहुंच कर कुलवंत और सत्ता ने उन्हें बधाई दी। तब तक अगुवा आकर सरपंच जी से कहा’,’’सरपंच जी दिन के दस बज गये हैं । बरात दिन के दिन ही वापस लानी है। जल्दी से सबको कहे बस में बैठ जाने के लिए।’’
सरपंच ने सबको नाच गाना बंद कर बारात की तैयारी करने के लिए कहा।
बस में सभी लोग बैठ गये थे। एक सरदार बस में चडढा और आदमी गिनने लगा। आदमी गिन उसने सरपंच जी से कहा,’’सरपंच वे तीस बंदे बैठ गये । हम तो सिर्फ चौदह बंदे ही बरात में ले जा सकते हैं । आगे या तो आतंकवादी रोक लेगे या पुलिस रोक लेगी।’’दरअसल बात ऐसी थी कि खालिस्तान वालों की कहना था कोई भी लड़के वाले बरात में ज्यादा लोग लेकर नहीं जायेगे।क्योंकि इससे लड़की वालों पर खर्च बड़ जाता है।ना ही दहेज मागेगा। उधर पुलिस वालों का कहना था कि बरात में आदमी कम लेकर जाये।क्योंकि वह मानती थी कही गोलाबारूद में ज्यादा लोग ना मर जाये।
   कुलवंत बस से उतर कर कहने लगा,’’सरपंच जी मैं रह जाता हूं’’
’’नहीं कुलवंत जी आप चलिए।’’
फिर गिनती शुरू हुई। माफी मांग-मांग कर कुछ रिश्तेदारों को बस से उतर जाने के लिए कहा।कुछ तो खुद ही उतर गये। एक ने तो यह कह दिया बरातियो से ज्यादा तो बैंड बाजे वाले ही हो गये। इन्हें भी कम कर लो। दस बैड बाजे वालों की जगह पॉच कर दिये गये। सरपंच ने इस पर गुस्से से कहा,’’अब सारे बैड बाजो वालों को मत उतार देना मैं लड़के की बरात लेकर जा रहा हूं । किसी की मईयत में नहीं जा रहा हूं’’
बैड बाजे वाले बस के उपर बैठ गये। बस चल पड़ी।
शाम के वक्त कुलवंत सुखबीर के घर खाना खाने के लिए गया था। उसकी फूल सी बेटी दोनों को चूल्हे पर रोटिया सेक-सेक कर दे रही थी। सुखबीर ने कहा,’’बस बेटी की शादी कोई अच्छा सा लड़का देख कर कर दूं।’’


     कुलवंत को सुखबीर की बेटी बहुत पंसद आई। उसका मन किया आज ही अपने बेटे जसकरन के लिए उसकी बेटी का हाथ माग लूं। मगर अभी उसे यह वक्त यह सब कहना ठीक नहीं लगा। क्योंकि पहले बेटे की नौकरी हो जाये फिर सुखबीर से इस विपय में बात करूंगा।
बातों-बातों में रात के करीब आठ बज गये। कुलवंत ने कहा चलो आब चलता हूं
गॉव पूरा सुनसान था। कुलवंत और सुखबीर पैदल चले जा रहे थे। तभी बुलेट में सवार दो पुलिस वालों ने दोनों पर टार्च मारी और उनके पास आकर कहा,’’कौन हो तुम लोग।’’
सुखबीर ने कहा,’’मैं सरदार सुखबीर सिंह। इसी गॉव से।’’
’’और यह कौन है तुम्हारे साथ।’’
’’सरदार कुलवंत सिंह। बाहर गॉव में नौकरी करता है। इसी गॉव का है।’’
’’ठीक है जाओ।’’
’’सरकार ने तो इन्हें इतनी छूट देख रखी है कि जहॉ चार युवा एक साथ खडा मिले इनकाउन्टर कर दो। सरकार युवा पीढी से डर गई है। उन्हें लगता है सारे युवा आतंक से जो जोड़े हुए हैं।
कुलवंत को घर के पास से छोड़ सुखबीर वापस चला गया।
गॉव आये हुए कुलवंत को सप्ताह भर हो गया था। एक दिन सरपंच ने कुलंत को सुबह अपने घर में बुला लिया। हाथ में कागज पकडाते हुए कहा,’’लो कुलवंत भगवान करे तुम्हारे बेटे की नौकरी हो जाये । अच्छा है जो तुम अपने गॉव से बहुत दूर हो।’’
’’मगर अपना गॉव अपने लोग कहा भूल सकते हैं। वहा रह कर भी हमेशा गॉव की चिंता सताती रहती है।’’
’’कौन सा गॉव,किसका गॉव,कैसा गॉव! जहॉ खुली सॉस ना ले सके,सूकुन की रोटी ना खा सके,चैन की नीद ना सो सके। जहॉ खुली स्वतन्त्रता से जी सके वही अपना गॉव वही अपना दे है। यहॉ तो हम ऐसे तराजू में लटके हैं कि एक तरफ आतंकवादी की गोली से बच जाये तो दूसरी तरफ पुलिस की गोली के शिकार हो जाओ।’’
’’सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही?’’  
’’सब कुछ सरकार का ही तो किया धरा है। वोट बैंक के लिए पहले किसी का साथ लिया अब उसकी मॉग को कैसा पूरा करे। वह भी तो अलग दे बना कर राज करना चाहता है। खैर हमे यह बात अपनी यहीं खत्म करनी चाहिये क्योंकि दीवारो के भी कान होते हैं।’’
कुलवंत खांसता हुआ दरवाजे से बाहर निकल आया था। घर आ वापस जाने की तैयारी करने लगा था। आखिर तैयारी क्या करनी थी जैसे तीन जोड़े कपड़े लेकर आया था वैसे ही उठा कर चल देना था। घर के बाहर तांगे वाला तांगा लेकर आ गया था। घर के बाहर घोड़ा ही......ही... की आवाज कर रहा था रह रह कर अपना सिर हिला रहा था। कुलवंत ने सबसे जाने की इजाजत मांगी। बड़े भाई ने कहा,’’बेटे की नौकरी होने पर खत लिखना।’’
’’हॉ जरूर लिखुंगा। आप लोग भी अपना ख्याल रखीयेगा।’’
कुलवंत तांगे पर बैठ गया। तांगे वाले ने लगाम को खीच कर हूर की आवाज की और घोड़ा दौड़ पड़ा।


    ट्रेन में कुलवंत अपनी सीट में बैठा हुआ था। आस पास उसे सारे हिन्दु बैठे दिख रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था। वह कह रहे हो,यह सिक्खो का राज्य है। यहॉ अपनी जिन्दगी की कोई निश्चयता नहीं है।
कुलवंत ने घड़ी देखी गाड़ी छूटने में अभी भी पन्द्रह मिनट बाकी था। प्लेटफार्म पर कई सारे कबूतर अचानक फड़फड़ाने लगे। ट्रेन के डिब्बे के उपर धडाधड गोलियां बरसने लगी। कुलवंत ने किसी की आवाज सुनी,’’ सीट के नीचे छुप जाओ।’’ कुलवंत और सभी लोग सीट के नीचे घुस गये। लगातार गोलियॉ बरसती जा रही थी। गाडी के डिब्बे से हदय विदारक रोने की आवाज आ रही थी। अचानक से ट्रेन में कुछ फौजी चढ गये और इधर से वह भी फाइरिंग करने लगे।
डीजल का इंजन धॅुआ छोड़ता हुआ सीटी बजाकर चल देता है। आर्मी के जवान दूसरी तरफ कूद जाते हैं।


     गाड़ी पटरी पर तेजी से दौड़ने लगती है। कुलवंत धीरे से सीट के नीचे से निकलता है। अपनी बेतरतीब हुई पगड़ी को सही करता है। खिड़की के बाहर झांकता है। पटरी में दौड़ती पहियों की आवाज के साथ अचानक खिडकियॉ बंद होने की आवाज आनी शुरू हो गई। सबने अपनी-अपनी खिड़कियॉ बंद कर ली थी। यहां तक की डिब्बे का दरवाजा भी बंद कर दिया गया था। क्योंकि अभी ट्रेन पंजाब में ही दौड़ रही थी। ट्रेन भागती जा रही थी मैदानो पहाड़ो को पीछे छोड़ते। कुलवत गहरी चिंता में डूब जाता है। क्या वह दिन दूर नहीं जब एक और पाकिस्तान बन जायेगा हमे हिन्दोस्तान से निकाल-निकाल कर खदेड़ा जायेगा। आखिर हम हिन्दुस्तान के कितने टुकडे करेंगे। फिर अपने ही लोगों से अलग होकर अपने ही लोगों से जंग के मैदान में एक दूसरे पर गोला बारूद गिराते रहेगे। ना जाने ऐसे कितने विचार कुलवंत के दिमाग में उमड घुमड़ कर रहे थे। गाड़ी पटरी में दौड़ती जा रही थी। पास बैठे एक ख्स हनुमान चालीसा पढ़ने लगा था। एक पचास के करीब औरत हाथों में कन्ठी माला लेकर कुछ जाप करनें लगी थी। कुलवंत ने भी वाहे गुरू का नाम लिया और अपनी बर्थ में पैर फाला कर चौड़ा हो सो गया। ट्रेन एक स्टेन पर आकर रूकती है। कई लोग दरवाजा खोलने के लिए कहने लगते हैं । मगर कोई दरवाजा खोलने के लिए नहीं जाता है। कई स्टेन में खडे लोग ट्रेन के डिब्बे को गौर से देखने लगते हैं । डिब्बे के उपर कई तमाम गोलियों के निशान दिख रहे थे। आखिर कार कुलवंत ने उठ कर दरवाजा खोल दिया था।


     ट्रेन कई स्टेशनों पर रूकती और अपनी रफतार से फिर पटरी में दौड़ने लगती थी। उन दिनों कुलवंत को पंजाब से बंगाल आने में तीन दिन का सफर तय करना पड़ता था। करीब तीन दिन बाद कुलवंत अपने घर पहुंचा था।
घर पहुंचते ही कुलवंत की पत्नी के जान में जान आई थी। जब पत्नी जसबीर ने गॉव पंजाब के हालात के बारे में पूछा तो कुलवंत ने इतना कहा था। सब कुछ ठीक है बस लोग बाग ऐसे ही अफवाह फैलाते हैं । कुलवंत नहीं चाहते थे कि पत्नी को वहां के हालत के बारे में कुछ गलत बता कर उसे डरा दिया जाये।
खैर कुलवंत ब्रु ले। दॉत में रगड़ते हुए घर से बाहर आ गये। सामने उसका पड़ोसी जो उसके साथ ही कम्पनी में एक ही विभाग में काम करता था। उसने कुलवंत को देख कहा, उग्रवादी आ गये।’’


      दरअसल कुलवंत को उसके मि़त्र उसे उग्रवादी कह के बुलाते थे। हर दिन अखबार में तथा रेडियो में पंजाब की खबर देखते थे। इस वजह उन दिनों कई जगह सरदारो का लोग मजाक से उग्रवादी कह दिया करते थे। खैर कुलंवत सिंह कभी इस बात का गुस्सा नहीं करते थे क्योंकि उन्हें मजाक और हकीकत का फर्क पता था। कुलवंत ने कहा, ’’मियॉ मैं आ गया।’’ कुलवंत का पड़ोसी निजामदुदीन मुस्लिम था। कुलवंत उसे मियॉ कह कर पुकारता था। सही मायने में तो कम्पनी में काम करने वाले सभी लोग एक दूसरे को असली नाम से पुकारते ही नहीं थे। कुछ ना कुछ उप नाम रख दिया था।
’’काम हो गया।’’
’’हॉ काम तो हो गया। मगर असली काम तो बाकी है।’’
’’अब असली काम क्या रह गया है।’’
’’बेटे की नौकरी।’’
’’वह तो होना ही है।’’


      कुलवंत को कम्पनी के साहब बहुत मानते थे। उनका मानना था सरदार मेहनती,ईमानदार, निडर होते हैं । वह किसी काम से नहीं डरते हैं । इसलिए कुलवंत कभी किसी काम को करने से मना कर देता कहता,’’यह काम मुझसे नहीं हो पायेगा।’’ तो साहब का एक ही जुमला होता,अगर सरदार से नहीं होगा तो फिर यह काम किससे होगा।’’ यही वजह थी कि बेटे की नौकरी भी हो गई।
बेटे की नौकरी की खुशी में कुलवंत ने अपने सभी जोड़ीदारों मुसलमान,बंगाली,बिहारी,मद्रासी को घर में भोजन और राब पिलाया था। फिर पंजाबी की पार्टी ही क्या जहां राब और भंगड़ा ना हो।


      ये ऐसे दिन थे जब पंजाब में बहुत कुछ घट रहा था। कभी हिन्दुओं को बसों से उतार कर मारा जा रहा था। कभी कई पुलिस वाले मारे जा रहे थे। पुलिस के हाथों ही कभी आतंकवादी मारे जा रहे थे। कभी पुलिस के हाथों बेगुनाह इनकाउन्टर किया जा रहा था।
अपने बेटे की नौकरी की खबर पत्र द्वारा पंजाब भेज दी थी।
कुलवंल खाना खाकर दोपहर को सोने जा रहा था। तभी पोस्ट मैंन ने आवाज दी,पोस्ट मैंन’’
कुलवंत को रजिस्टरी देकर चला गया। पत्र कुलवंत के बड़े भाई का था। कुलवंत पत्र पढ़ने लगा। पत्र पंजाबी में लिखी हुई थी।


      बेटे की नौकरी की खबर सुन कर बहुत खुशी हुई। तुम्हारा बेटा अपने पैरो पर ख़ड़ा हो गया। अब जल्द से जल्द इसका व्याह कर दो। एक बहुत दुख की खबर भी है हमलोगों का सुखबीर अब इस दुनिया में नहीं रहा। पुलिस वालों ने उसे आतंकी बोल इनकाउन्टर कर दिया है। पंजाब के हालत दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं । खैर तुम अपना ख्याल रखना। बेटे को मेरा प्यार देना।
पत्र पढते ही कुलवंत की आखे ऑसू से भर गयीं थी।
समय बीतता गया। पंजाब में उन दिनों बहुत कुछ घट रहा था। ज्यो-ज्यो दिन बीत रहे थे। पंजाब में अपने लोगों की चिंता कुलवंत को परेशान करने लगी थी।



       6 जून 1984 की सुबह हर सिखों के लिए बहुत ही निराशा भरा दिन था। दरबार साहिब में खालिस्तानियों का खात्मा करने के लिए उसका घेराव किया गया। इससे कई निर्दोषों की जान चली गई। इससे पहले की आर्मी वाले आम जनता को कुछ कह पाते। गोलियां चलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते सब कुछ खत्म कर दिया। कहते हैं कई सिख शख्ससियतों ने अपना सम्मान वापस कर दिया कइयों ने लेने से इनकार कर दिया। 

       31 अक्टूबर 1984 की शाम इस दे के लिए बेहद निराशा और अशांति का दिन था। तत्कालीन प्रधान मंत्री को उनके ही सिख बार्डी गार्डो ने उनकी हत्या कर दी थी। तत्काल ही पूरे दे में सिखों का कत्ले आम शुरू हो गया।


       उस दिन कुलवंत घर पर रेडियो सुन रहा था। बेटा कम्पनी गया हुआ था। कुलवंत की पत्नी डर गई। कुलवंत यह सब सुन अपने बेटे को कम्पनी लेने जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन पत्नी ने उन्हें रोक लिया आखिर बाहर उन्हें भी तो खतरा था। अचानक से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। कुलवंत ने पूछा कौन,मैं निजामुद्दीन’’कुलवंत ने दरवाजा खोल दिया। निजामुद्दीन अपनी लाइसनसी बंदूक टागे अंदर घुस गया। चारो ओर सिखों को मारा जा रहा है। उनकी दूकाने घर जलाये जा रहे हैं । कुलवंत पास की सरदार के ढाबे को जला दिया गया है। मगर कुलवंत तू चिंता ना कर मेरे यार एक-एक को बहन चौद को उडा़ दूंगा।’’
’’मुझे अपनी नहीं अपने बेटे की चिंता है।’’
’’तुम चिंता मत करो कम्पनी में उसे कोई कुछ नहीं कहेगा। देख कुलवंत जिस हिन्दुस्तानियो की रक्षा के लिए गुरूनानक देव ने सिख धर्म बनाया आज वही हिन्दु सिखों के खून से नहा रहे हैं । आज तो कोई मुस्लिम उन्हें नहीं मार रहा है।’’
’’नहीं मेरे दोस्त आज कोई मजहब नहीं मार रहा ना मुसलिम ना हिन्दू आज कुछ असामाजिक लोग हैं जो राजनीति का चोला पहन कर लूट रहे हैं, मार रहे हैं ।’’
उस रात कुलवंत का बेटा जसकरन वापस नहीं आया। निजामुद्दीन ने कहा,’’ हो सकता है। उसने कही रण ली हो माहौल ठंडा होने पर आ जायेगा।’’


     लेकिन जसकरन कभी नहीं आया। कुलवंत अपने बेटे की तला के लिए खूब भटका मगर वह कहीं नहीं मिला। लोगों का कहना था। दंगे के लोगों ने उसे मार कर जिंदा जला दिया होगा। या फिर हो सकता है कम्पनी में ही आग के भट्टी में फेंक दिया होगा। गुस्साये लोगों ने उसके जीस्म का पीस पीस कर दिया होगा।


     एक दिन कुलवंत के पास उसके मित्र अफसोस जताने आये थे। कुलवंत ने बस इतना भर कहा था।’’ अगर पंजाब में हिन्दुओं को मारने वाले सिख आतंकवादी थे तो यह कौन थे जिन्होंने मासूम लाचार लोगों की जान ली है।’’


      कहते हैं कुछ दिनों बाद कुलवंत वहां से चला गया बिना किसी से कुछ कहे। लोगों का कहना है। कुलवत गुस्से से पंजाब चला गया और खालिस्तानियों से मिल कर उग्रवादी बन हिन्दुओं को मारने लगा। कुछ लोगों का कहना है। उसकी पत्नी हिन्दुओं से डर गई थी। जैसे उसने अपना बेटा खो दिया था। अपने पति को खोना नहीं चाहती थी। इसलिए सब कुछ बेच पंजाब अपने मुल्क चली गई थी। लेकिन अभी-अभी कुछ लोगों का कहना है। कुलवंत को दिल्ली के जंतर-मंतर में दंगो में पीडित सिखों के परिजनों के बीच ’’आई वान्ट टू जस्टीस’’ का बोर्ड लगाये बैठा देखा है।


सम्पर्क- विक्रम सिंह
बी ब्लॉक-11, टिहरी  विस्थापित कालोनी,ज्वालापुर,न्यू शिवालिक नगर, हरिद्वार,उत्तराखण्ड,249407
मो.9012275039
ई-मेलः bikram007.2008@rediffmail.com

                                                                                 सभी चित्र गूगल से साभार